जांजगीर-चांपा। विधानसभा में समुचें में जहां कांग्रेंस ने अपना आठ विधानसभा में कब्जा जमाया था वहींे दुसरी तरफ लोकसभा चुनाव नजदीक आते ही अधिकांश कार्यक्रर्ता व जिम्मेदार पदासीन लोग भी अब कांग्रेंस से पल्ला झाड़कर भाजपा का दामन थाम रहे है। जिस कदर कार्यक्रर्ता पार्टी बदल रहे है उससे यहीं प्रतित होता है की अब कांग्रेस से कार्यक्रताओं का मोह भंग हो चुका है। वर्तमान में जांजगीर जिला पंचायत अध्यक्ष यनिता चंद्रा ने अपने सैकड़ों कार्यक्राताओं के साथ भाजपा में शामिल हुई। इस मौके पर भारतीय जनता पार्टी जांजगीर कार्यालय में भाजपा छत्तीसगढ़ प्रभारी नितिन नवीन, संभाग प्रभारी अनुराग सिंहदेव, पूर्व नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल, महासंमुद भाजपा प्रत्याशी व जिलाध्यक्ष रूपकुमारी चौधरी, संयोजक कृष्णकांत चंद्रा, जिलाध्यक्ष गुलाब चंदेल मौजूद थे। भाजपा के दामन थामने वाली व जिला पंचायत अध्यक्षा यनिता चंद्रा को केशरिया पट्टा गले में पहनाकर भाजपा ज्वाइन हुई। इस मौंके पर जिलाध्यक्षा श्रीमति चंद्रा ने कहीं की भाजपा की रीति व नीति से प्रभावित होकर मै भाजपा में शामिल हुई हुं। भाजपा के कथनी और करनी में अंतर नहीं है, भाजपा जो बोलती है वो कर के दिखाती है। मोदी जी व भाजपा के सारे पदाधिकरी जिम्मेदारी के साथ अपने कार्यक्रताओं को साथ लेकर कार्य करती है। भाजपा में कोई भी कार्यक्रर्ता छोटा व बड़ा नहीं है। इससे प्रभावित होकर मै भाजपा में आई हुं। जहां भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी व कार्यक्रर्ता बड़े जोश के साथ जिला पंचायत यनिता चंद्रा व उनके साथियों का गर्मजोश से स्वागत किएं। इस अवसर पर इंजी. रवि पांडेय, मीडिया प्रभारी पंकज अग्रवाल, प्रदीप सोनी, रितेश अग्रवाल, सुदीप उपाध्याय, परमेश्वर राठौर, सुशील सिंह, सूर्यकांत सिंह, राजकुमार साहू सहित अन्य कार्यक्रर्ता मौजूद थे।