खुशियों की दास्तां
मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना के अंतर्गत जिले के 82713 किसानों 16. 54 करोड़ रुपए हुए हस्तानांतरित
अनूपपुर 13 फरवरी 2025
मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना किसानों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण साबित हो रही है। मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना प्रदेश के किसानों के लिए आर्थिक एवं सामाजिक मजबूती का बड़ा आधार बन रहा है। योजना के अंतर्गत पात्र किसानों को प्रतिवर्ष 6 हजार रुपए की अतिरिक्त आर्थिक सहायता राशि दी जाती है। इसी प्रकार कृषकों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत भी 6000 रुपए की राशि पूर्व से प्राप्त हो रहा है। इसी तारतम्य में 10 फरवरी 2025 को प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना के अंतर्गत वर्ष 2024-25 की तृतीय किस्त और कुल 11वीं किस्त का सिंगल क्लिक के माध्यम से भुगतान किया गया। अनूपपुर जिले के 82713 किसानों के आधार लिंक खातों में 2000 रुपए प्रति किसान कुल 16 करोड़ 54 लाख 26 हजार रुपए हस्तानांतरित की गई।
इस योजना से अनूपपुर जिले के हजारों किसान मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना का उद्देश्य कृषि को लाभ का धंधा बनाने की संकल्पना को साकार करना, कृषि के लिए उन्नत तकनीक का उपयोग करना, किसानों की आय में वृद्धि हो रही है। इसी कड़ी में अनूपपुर जिले के ग्राम बरबसपुर के किसान रघुवीर प्रसाद चतुर्वेदी को किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत 2000 प्राप्त हुए। जिसे पाकर वह अत्यंत प्रसन्न हुए। उन्होंने बताया कि वे इस पैसे से खरीफ की खेती हेतु धान का बीज खरीदेंगे तथा अच्छी खेती कर कृषि को लाभ का धंधा बनाएंगे।
किसान श्री रघुवर प्रसाद चतुर्वेदी ने मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना जैसे किसान हितैषी योजना का संचालन करने हेतु प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव तथा राज्य सरकार का हृदय से आभार माना। उन्होंने कहा कि शासन द्वारा किसानों को समृद्ध, संपन्न तथा खुशहाल बनाने की दिशा में अनेक महत्वपूर्ण कदम उठाए जा रहे हैं। जो सराहनीय है। उन्होंने जिला प्रशासन का भी आभार माना।