बरबसपुर में मनाई गई कर्मा जयंती!
रानीतराई (ट्रेक सीजी न्यूज़/सतीश पारख) स्थानीय साहू समाज बरबसपुर बोरीद के तत्वाधान में भक्त माता कर्मा जयंती का आयोजन किया गया।सामाजिक पदाधिकारियों एवं महिलाओं ने सर्वप्रथम कलश यात्रा ग्राम भ्रमण करके पूजा अर्चना पश्चात खिचड़ी का भोग चढ़ाए।उसके बाद प्रसादी ग्रहण किए।
जयंती समारोह में दिनेश साहू अध्यक्ष तहसील साहू संघ पाटन,अशोक साहू उपाध्यक्ष ज़िप दुर्ग,सरिता साहू उपाध्यक्ष तहसील साहू संघ पाटन,गरीब दास साहू कोषाध्यक्ष परिक्षेत्र साहू संघ,श्याम लाल साहू सचिव परिक्षेत्र साहू समाज ने श्री कृष्ण,भक्त माता कर्मा की पूजा अर्चना कर सर्व समाज की मंगलकामना किए।
सभी अतिथियों ने भक्त माता कर्मा की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए हम सबको मिल कर समाज को नई दिशा एवं आने वाली पीढ़ी को प्रेरित करने वाले विचार प्रकट किए।
स्थानीय सामाजिक बुजुर्गों का सम्मान किया गया।
इस अवसर पर सुरसेन साहू,तुला राम साहू,नारायण साहू,गणेश साहू,सुषमा बांधे,भुवन चौधरी,रमेश साहू,ईश्वर साहू,चंद्रहास साहू,जयलाल साहू,दौलत साहू,संतराम साहू,पंचराम,पिलेश्वर साहू,चूरामन साहू,त्रिवेणी,उर्वशी साहू,सुमित्रा साहू,द्वारपाल, डा उमेश वर्मा सहित सामाजिक बंधु एवं ग्रामवासी उपस्थित थे।