दैनिक ट्रैक सीजी, जगदलपुर।
ग्राम बोरपदर के सरपंच के नेतृत्व में 50 से अधिक लोगों ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक श्री किरण देव के समक्ष भाजपा कार्यालय जगदलपुर में भाजपा प्रवेश किया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक श्री किरण देव ने सभी को गमछा पहनाकर स्वागत किया।

इस दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष वेद प्रकाश पांडे, उपाध्यक्ष योगेंद्र पांडेय, जगदलपुर नगर मंडल अध्यक्ष प्रकाश झा, सरगीपाल अध्यक्ष पुरुषोत्तम जोशी, पूर्व मंडल जगदलपुर अध्यक्ष राजेंद्र बाजपेई, आर्येंद्र आर्य सहित वरिष्ठ भाजपाई उपस्थित रहे।