दैनिक ट्रैक सीजी, जगदलपुर।
स्थानीय मां दंतेश्वरी एयरपोर्ट में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल, प्रदेश संगठन मंत्री पवन साय के संक्षिप्त एक दिवसीय बस्तर प्रवास में जगदलपुर आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओं, जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों ने आत्मीय स्वागत किया।

अतिथियों के स्वागत के दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव, पूर्व मंत्री महेश गागड़ा, सांसद बस्तर महेश कश्यप, चित्रकोट विधायक विनायक गोयल, महापौर संजय पाण्डे सहित अन्य जनप्रतिनिधि के साथ-साथ कमिश्नर डोमन सिंह, बस्तर आईजी सुंदरराज पी., कलेक्टर हरिस एस., एसपी शलभ कुमार सिन्हा सहित अन्य गणमान्य जनप्रतिनिधियों ने स्वागत किया।
