मुलताई जिला बैतूल
जिला ब्यूरो चंद्रमोहन तिलांथे
मुलताई; भारतीय जनता पार्टी संगठन आधारित कार्यकर्ताओं का राजनीति दल हैं। एक राष्ट्र के रूप में भारत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में अपने विकसित भारत के मिशन और विजन के संकल्प को लेकर सतत् प्रयासरत हैं। ऐसे में देश की आधी आबादी के बिना विकसित भारत के संकल्प को साकार करना संभव नहीं हैं। महिलाओं को राजनीतिक नेतृत्व दिए बिना देश की प्रगति सुनिश्चित करना संभव नहीं हैं। इसी भाव को ध्यान में रखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए, उनकी राजनीतिक भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए संसद में नारी शक्ति वंदन बिल पारित कर संसद और विधानसभा में महिलाओं का प्रतिनिधित्व सुनिश्चित करने के लिए प्रधानमंत्री जी ने देश को संदेश देकर साफ कर दिया हैं, कि अब महिलाओं के राजनीतिक नेतृत्व के साथ में भारत को अपने विकसित भारत की यात्रा को पूरा करना हैं। दिल्ली विधानसभा चुनाव में दिल्ली के कुल महिला मतों में 45% वोट महिलाओं ने भाजपा के पक्ष में मतदान किया हैं।
इन सब पहलुओं को ध्यान रखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने दिल्ली विधानसभा चुनाव में पहली बार विधायक चुनी गई रेखा गुप्ता जी को दिल्ली की कमान सौंपकर महिलाओं के राजनीतिक नेतृत्व की दिशा की ओर कदम बढ़ाया हैं। रेखा गुप्ता जी ने राष्ट्रीय महिला मोर्चा उपाध्यक्ष सहित संगठन के अनेकों जिम्मेदारियों को लंबे समय से निभाया हुआ था। रेखा गुप्ता पेशे से एक वकील हैं। रेखा गुप्ता को दिल्ली का मुख्यमंत्री बनाए जाने पर भाजपा जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई दी हैं। विधानसभा में भाजपा महिला मोर्चा की बहनों में एक महिला मुख्यमंत्री चुने जाने पर खुशी का माहौल हैं। महिला मोर्चा की बहनों ने प्रधानंमत्री नरेंद्र मोदी जी और भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा जी का आभार जताया हैं। विधायक चंद्रशेखर देशमुख, भाजपा महिला मोर्चा की बहनों में नगर मंडल मुलताई महिला मोर्चा अध्यक्ष सुधा परमार, मासोद मंडल महिला मोर्चा अध्यक्ष सुमन डांगे, दुनावा मंडल महिला मोर्चा अध्यक्ष आशु सूर्यवंशी, माधुरी साबले, प्रीति जैन, सुनीता नागले, सविता परिहार, जया जैन, सोनम पहाड़े, दीपिका उघड़े, ज्योति साहू, उषा पोनीकर, आशा चिकाने, वीणा पंजाबी, सपना दवंडे, गीता पवार, रेखा पवार, स्वाति भार्गव सहित अन्य सभी महिला मोर्चा की बहनों ने बधाई शुभकामनाएं दी हैं।