दैनिक ट्रैक सीजी, जगदलपुर। भारतीय जनता पार्टी बस्तर जिलाध्यक्ष वेद प्रकाश पांडे ने कहा स्वच्छ भारत अभियान हर घर नल हर घर जल एवं गरीबों के आवास को लेकर कांग्रेस शासित नगर निगम ने जो नकारात्मक रवैया अपनाया इसका दुष्परिणाम शहर की जनता को भुगतना पड़ा भाजपा द्वारा कराए गए विकास कार्यों को कांग्रेस ने सुनियोजित तरीके से ध्वस्त करने का काम किया गंगा मुंडा तालाब यात्री प्रतीक्षालय सहित व्यावसायिक परिसर जो भाजपा शासित नगर निगम ने बनाए थे। उनके रखरखाव की ओर कांग्रेस के उदासीन रवैया ने जनता के पैसे को अपनी छोटी मानसिकता के कारण नष्ट करने का प्रयास किया भाजपा ने लाभ का निगम कांग्रेस को दिया था किंतु कांग्रेस ने उसे घाटे के निगम में बदल दिया कांग्रेस का कार्यकाल विफलता की नयी गाथा को गढ़ गया किंतु जनता अब कांग्रेस की इस जनविरोधी रवैया का जवाब देने को तैयार है। जनता सुनियोजित व्यवस्थित एवं दूरगामी परिणामों को दृष्टिगत रखते हुए शहर के विकास क़ी पक्षधर है उन्होंने कहा जन आशीर्वाद और समर्थन भारतीय जनता पार्टी के साथ है। कांग्रेस के रवैया से जनता त्रस्त व हताश है प्रदेश में जिस तरह जनता ने कांग्रेस को उखाड़ फेंका वही वह जगदलपुर नगर निगम के चुनाव में भी करने जा रही है। उन्होंने कहा कांग्रेस नये वादे कर रही है किन्तु पुराने कितने वादे पुरे किये नहीं बता रही है। निगम मद से कितने काम हुए कांग्रेस इसे बताने में भी विफल है।
नगर निगम जगदलपुर में कांग्रेस का कार्यकाल वादाखिलाफ़ी व विफलता के लिए जाना जायेगा – वेदप्रकाश पाण्डेय
Related Posts
Add A Comment