शत्रुघन सिन्हा ब्यूरो चीफ धमतरी
धमतरी जिले की पावन धरा में बसे ग्राम चिखली जिला धमतरी में श्रीमद् भागवत महापुराण ज्ञान यज्ञ 3 फरवरी से लेकर 11 फरवरी तक होना है, पार ब्रह्म परमात्मा श्याम सुंदर की महिती कृपा से हमारे ग्राम चिखली में संगीत में श्रीमद् भागवत महापुराण ज्ञान यज्ञ का आयोजन किया गया है, कार्यक्रम की रूपरेखा 3 फरवरी 2025 सोमवार को जल यात्रा ,वेदी पूजन ,व्यास पीठ पूजन ,गोकर्ण वध, 4 फरवरी 2025 मंगलवार भागवत महात्म, महाभारत प्रसंग, परीक्षित जन्म श्राप, 5 फरवरी 2025 बुधवार, सृष्टि वर्णन, राजा मनु वंश वर्णन, सती चरित्र, 6 फरवरी 2025 ध्रुव चरित्र, नरसिंह अवतार, इसी तरह 11 फरवरी 2025 गीता पाठ तुलसी वर्ष पूर्ण आहुति भंडारा का कार्यक्रम होगा,ग्राम क्षेत्र की भारी संख्या में ग्रामीण उपस्थित हुए उपस्थित होकर लोग भागवत कथा सुनकर जीवन में लोभ मोह को त्याग करने का संकल्प लिए,लोभ एवं मोह व्यक्ति का सबसे बड़ा शत्रु होता है।
![](https://trackcgnews.com/wp-content/uploads/2025/02/1000889877-1024x770.jpg)
मानव जीवन के पतन का सबसे बड़ा कारण उसका लोभ एवं मोह होता है। लोभ एवं मोह के कारण जीव को अनेक जन्मों तक भटकना पड़ता है। इससे मुक्ति सत्संग एवं ज्ञान से ही संभव है।श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ में कथा व्यास ने कहा कि ज्ञान वैराग्य और हरि से मिलने का मार्ग भगवान की कथा बताती है। श्रीमद् भागवत पुस्तक नही,साक्षात श्रीकृष्ण स्वरूप है। अध्यात्म से जुड़कर व्यक्ति जीवन को सफल बना सकता है। कथा व्यास ने भक्ति भजनों से समां बांधा।कथा व्यास ने कहा कि भागवत के चार अक्षर इसका तात्पर्य यह है कि भा से भक्ति,ग से ज्ञान,व से वैराग्य और त त्याग जो हमारे जीवन में प्रदान करे उसे हम भागवत कहते है। उन्होंने कहा कि श्रीमद् भागवत केवल पुस्तक नही साक्षात श्रीकृष्ण स्वरुप है। इसके एक एक अक्षर में श्रीकृष्ण समाये हुये है।