,
कार्यशाला में कृषि करने की उन्नत तकनीक, उन्नत मशीने एवं उसका उपयोग मिलेट प्रोसेसिंग, पशुओं की देखरेख एवं बीमारियों से बचाव, बीज के प्रकार एंव पहचान, लाख की खेती एवं फायदे और कृषि विभाग के सरकारी योजनाओं इत्यादि के बारे में बताया गया। कार्यशाला का समापन श्री महेन्द्र कुमार ठाकुर कार्यवाहक कमाण्डेंट 33वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल, केवटी के द्वारा किया गया। कार्यशाला में भाग लेने वाले सभी 30 नागरिकों को कृषि विज्ञान केन्द्र कांकेर के द्वारा प्रमाणपत्र दिये गये, साथ ही सशस्त्र सीमा बल. केवटी के द्वारा सभी 30 किसानों को बीज एवं कृषि कार्य में सहायक औजार का भी वितरण किया गया। इस अवसर पर श्री महेन्द्र कुमार ठाकुर कार्यवाहक कमाण्डेंट, 33वीं वाहिनी, ने सभी किसानों को इस कार्यशाला का भरपूर लाभउठाने का आग्रह किया और कहा कि यदि आप वैज्ञानिक तौर पर कृषि कार्य करते है तो आप इसका ज्यादा से ज्यादा लाभ उठा सकते हैं। समापन समारोह में डाक्टर बीरबल साहू वरिष्ठ वैज्ञानिक, डा० कमलेश सिंह केराम, कृषि वैज्ञानिक, श्री जितेन्द्र कोरमा, उप संचालक श्री सी. आर. भास्कर सहायक संचालक, डा० सत्यम मिश्रा उप संचालन (पशुधन विभाग) श्री करन सनिकर सहायक संचाला (उद्यानिकी) कृषि अनुसंधान केन्द्र, कांकेर एवं डा० प्रकज कुमार तेवतिया, उप कमाण्डेंट (पशु चिकित्सा), एस०एस०बी० केवटी भी उपस्थित थे। कार्यक्रम में भाग लेने वाले किसानों ने इसकी बहुत सराहना की और आग्रह किया की भविष्य में भी इसी तरह के कार्यक्रम चलाए जाए ताकि हम ज्यादा से ज्यादा उन्नत कृषि के बारे में जानकारी हासिल कर सकें और इसका लाभ उठा सकें।