बीजापुर ट्रैक सीजी न्यूज जिला ब्यूरो चीफ
08 लाख रूपये के ईनामी पीएलजीए कंपनी नम्बर 02 सदस्य, 02 लाख रुपए के ईनामी गंगालूर एरिया कमेटी पार्टी सदस्य, 01 लाख के ईनामी जनताना सरकार अध्यक्ष कुल 11 लाख रुपए के ईनामी माओवादी सहित कुल 05 माओवादियों ने किया पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण
माओवादियों की भेदभाव पूर्ण नीति, उपेक्षा एवं माओवादियों के जीवन शैली व विचारधारा से क्षुब्ध होकर तथा छ0ग0 शासन की आत्मसमर्पण एवं पुनर्वास नीति और छ0ग0 शासन द्वारा चलाये जा रहे “नियद नेल्ला नार” योजना से प्रभावित होकर किया समर्पण l
वर्ष 2024 में अब तक कुल 189 माओवादियों ने किया पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण, वही विभिन्न माओवादी घटनाओं में शामिल 473 माओवादियों को गिरफ्तार किया गयाl

पुलिस महानिरीक्षक बस्तर रेंज, उप पुलिस महानिरीक्षक दंतेवाड़ा रेंज, उप पुलिस महानिरीक्षक केरिपु ऑप्स बीजापुर सेक्टर के मार्ग दर्शन व पुलिस अधीक्षक बीजापुर के निर्देशन में जिले में चलाये जा रहे माओवादी उन्मूलन अभियान के तहत डीआरजी, बस्तर फाईटर, कोबरा व केरिपु बल के द्वारा किये जा रहे संयुक्त प्रयासो से तथा छ0ग0 शासन की पुनर्वास एवं आत्मसर्पण नीति साथ ही छ0ग0 शासन द्वारा चलाये जा रहे “नियद नेल्ला नार” योजना से प्रभावित होकर पश्चिम बस्तर डिवीजन अन्तर्गत कंपनी नम्बर 02 के सेक्शन ‘ए’ सदस्य, पार्टी सदस्य, जनताना सरकार अध्यक्ष सहित कुल 05 माओवादियों ने आज दिनांक 06/12/2024 को प्रभारी पुलिस उप महानिरीक्षक केरिपु बीजापुर राकेश कुमार नेगी, पुलिस अधीक्षक बीजापुर डॉ जितेन्द्र कुमार यादव, कमांडेंट 202 कोबरा अमित कुमार, कमांडेंट 85वी बटालियन केरिपु सुनिल कुमार राही,कमाडेंट 222 बटालियन विजेंद्र सिंह, अति0 पुलिस अधीक्षक ऑप्स यूलैण्डन यार्क, उप पुलिस अधीक्षक नक्सल ऑप्स बीजापुर सुदीप सरकार एवं उप पुलिस अधीक्षक बस्तर फाईटर चंद्रहास कटेन्द्र के समक्ष माओवादियो की खोखली विचारधारा,भेदभाव पूर्ण व्यवहार, उपेक्षा व प्रताड़ना से तंग आकर एवं छत्तीसगढ़ शासन के पुनर्वास एवं आत्मसमर्पण नीति से प्रभावित होकर आत्मसमर्पण किया। आत्मसमर्पण करने वाले माओवादियों में-
1. संतू कोड़मे , माओवादी संगठन में कार्य का विवरण–
वर्ष 2013 में जीआरडी सदस्य. के पद पर संगठन में भर्ती हुआ। वर्ष 2015 में गंगालूर एरिया कमेटी अंतर्गत पीएलजीए सदस्य के पद पर कार्य किया। वर्ष 2018 से अब तक पश्चिम बस्तर डिवीजन में कंपनी नम्बर 02 के सदस्य के पद पर कार्य किया।
घटना का संक्षिप्त विवरण:-
- वर्ष 2018 में ग्राम केशकुतूल से भैरमगढ़ जाने वाले मार्ग पर पुलिस पार्टी पर एम्बुश लगाकर फायरिंग करने की घटना में शामिल।
- वर्ष 2020 में ग्राम मिनपा में पुलिस पार्टी पर एम्बुश लगाकर फायरिंग करने की घटना में शामिल जिसमें 17 पुलिसकर्मी शहीद हुए थे।
- वर्ष 2020 में ग्राम मनकेली व पेददाकोरमा के बीच जंगल में पुलिस पार्टी पर फायरिंग करने की घटना में शामिल था।
- वर्ष 2020 में ग्राम नड़पल्ली के पास पुलिस पार्टी पर फायरिंग करने की घटना में शामिल था। जिसमें 03 पुलिसकर्मी शहीद हुए थे।
- वर्ष 2020 में बैलाडिला प्लांट से बारूद लूटने की घटना में शामिल था।
2. पायकू पूनेम , माओवादी संगठन में कार्य का विवरण :-
वर्ष 2017 में ग्राम पुसनार के बाल संगम सदस्य के पद पर संगठन में भर्ती हुआ। वर्ष 2019 में पीएलजीए सदस्य के पद पर संगठन में कार्य किया। वर्ष 2023 में गंगालूर एरिया कमेटी पार्टी सदस्य के पद पर कार्य किया।
घटना का संक्षिप्त विवरण:-
- वर्ष 2020 में ग्राम पीड़िया के लेकामपारा में जनअदालत लगाकर 04 ग्रामीणों को पुलिस मुखबिरी के शक में हत्या करने की घटना में शामिल।
- वर्ष 2021 में गंगालूर से पुसनार जाने वाले मार्ग को जगह- जगह गडढ़ा खोदकर मार्ग अवरूद्व करने की घटना में शामिल।
- वर्ष 2021 में ग्राम बुरजी के जंगल में आईईडी लगाने की घटना में शामिल ।
3. गुडडू हपका , माओवादी संगठन में कार्य का विवरण :-
वर्ष 2007 में ग्राम पदेड़ा के बाल संगम सदस्य के पद पर संगठन में भर्ती हुआ। वर्ष 2015 में सीएनएम सदस्य के पद पर कार्य किया। वर्ष 2018 में सीएनएम अध्यक्ष के पद पर कार्य किया। वर्ष 2024 से अब तक पदेड़ा आरपीसी जनताना सरकार अध्यक्ष के पद पर कार्यरत था।
घटना का संक्षिप्त विवरण:-
- वर्ष 2010 में बीजापुर से गंगालूर जाने वाली मार्ग में जगह जगह गड्ढ़ा खोदकर मार्ग अवरूद्व करने की घटना में शामिल।
- वर्ष 2011 में पोंजेर व पदेड़ा के बीच जंगल में फायरिंग करने की घटना में शामिल।
- वर्ष 2020 में पदेड़ से पेददाकोरमा जाने वाली मार्ग में जगह जगह गड्ढ़ा खोदकर मार्ग अवरूद्व करने की घटना में शामिल।
- वर्ष 2020 में पदेड़ा जंगल में पुलिस को नुकसान पहुॅंचाने हेतु आईईडी लगाकर विस्फोट करने की घटना में शामिल।
- वर्ष 2023 में विधानसभा चुनाव के दौरान ग्राम पदेड़ा नयापारा के पास पोलिंग बुथ पर फायरिंग करने की घटना में शामिल।
4. सोमारू माड़वी पिता गडडा निवासी पोनड़वाया, थाना कुटरू जिला बीजापुर , माओवादी संगठन में कार्य का विवरण :-
वर्ष 2023 दिसम्बर में नेशलन पार्क एरिया कमेटी अन्तर्गत पीएलजीए सदस्य के रूप में संगठन में शामिल हुआ ।
5. भीमा कश्यप पिता आयतु कश्यप उम्र 32 वर्ष जाति मुरिया निवासी बरसेपाल थाना कोड़ेनार जिला बस्तर , माओवादी संगठन में कार्य का विवरण :-
वर्ष 2021 फरवरी में कुतुल आरपीसी मिलिशिया प्लाटून सदस्य के रूप में संगठन में शामिल हुआ ।
संगठन छोड़ने का कारण:-
संगठन में कार्यो की उपेक्षा करने, भेदभाव पूर्ण व्यवहार एवं माओवादियों के द्वारा आदिवासियों पर किये जा रहे अत्याचार से त्रस्त होकर एवं छ0ग0 शासन की आत्मसमर्पण एवं पुनर्वास नीतियों से प्रभावित होकर भारत के संविधान पर विश्वास रखते हुए उक्त माओवादियों द्वारा पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण किया गया। आत्मसमर्पण करने पर इन्हें उत्साहवर्धन हेतु शासन की आत्मसमर्पण एवं पुनर्वास नीति के तहत् 25000-25000/- रूपये (पच्चीस हजार रूपये) नगद प्रोत्साहन राशि प्रदान किया गया।