दुमका लोकसभा क्षेत्र की प्रत्याशी श्रीमति सीता सोरेन के पक्ष में डटे हुवे है झारखंड में विधायक
झारखंड/ छत्तीसगढ़ (ट्रेक सीजी न्यूज/सतीश पारख ) झारखंड की दुमका लोकसभा क्षेत्र के सारठ, विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत चित्रा मंडल के विभिन्न ग्रामों नोनिया, अलगबरा, लगमा,सिकटिया, कुकरहा, नगरा, पडुवा, पिठलापुर, बंद्रीसोल,में सघन जन सम्पर्क कर दुर्ग ग्रामीण विद्यायक ललित चंद्राकर ने भाजपा प्रत्याशी श्रीमति सीता सोरेन के पक्ष जन आशीर्वाद मांगा।उन्होंने बताया की झारखंड की जनता का उत्साह और उमंग भाजपा प्रत्याशी श्रीमति सीता सोरेन के प्रचंड जीत का प्रतीक बनेगा।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ
करते हुए दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर ने कहा कि ये चुनाव देश के देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने का चुनाव है। एक चायवाले, गरीब के बेटे मोदी जी 140 करोड़ देशवासियों के लिए दिन-रात काम करते हैं। 24 घंटे में 18 घंटे काम करते हैं। वो देश के गांव, गरीब, मजदूर, किसान सबकी चिंता करते हैं। मोदी जी ने सबका साथ-सबका विकास-सबका विश्वास-सबका प्रयास को मूलमंत्र मानते हुए सबका विकास किया, सबको समृद्ध बनाया। उन्होंने पूरी दुनिया में भारत का मान-सम्मान बढ़ाया, भारत का डंका बजाया। उन्होंने कहा कि हमें विकसित भारत बनाना है इसलिए मोदी जी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाना जरूरी है। उन्होंने मतदाताओं से आग्रह किया की आप सभी भाजपा प्रत्याशी श्रीमति सीता सोरेन को सांसद बनाइये।
आगे विधायक ने अपनी डबल इंजन की सरकार बनाने से होने वाले विकाश और उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि छतीसगढ़ में 4 महीने भाजपा सरकार को हुए हैं। उनकी सरकार ने मोदी की गारंटी के बड़े-बड़े वादे पूरे किये हैं। शपथ लेने के दूसरे ही दिन 18 लाख प्रधानमंत्री आवास की स्वीकृति उन्होंने दी। 12 लाख किसानों को 2 साल का बकाया बोनस दिया। 21 क्विंटल प्रति एकड़ धान खरीद कर 3100 रूपए क्विंटल धान की कीमत दी। श्री चंद्राकर ने कहा कि न केवल समर्थन मूल्य के अंतर की राशि एकमुश्त उनकी सरकार ने किसानों के खाते में ट्रान्सफर किये वरन महिला शक्ति के लिए लागू उनकी योजना महतारी वंदन योजना के तहत 1000 रुपया हर माह राशि भी उनके खातों में ट्रान्सफर किया जा रहा है।
आगे आने वाले विधानसभा चुनाव में भी आप लोगो को भाजपा सरकार बनाना है और विकास की गंगा बहाना है और अभी लोक सभा चुनाव में श्रीमति सीता सोरेन को 1 जून को कमल छाप 3 नम्बर बटन दबाकर विजय बनाना है।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से*
सारठ विधानसभा क्षेत्र प्रभारी विपिन देव , संयोजक रविन्द्र नाथ तिवारी , महेन्द्र कुमार चोपड़ा , मोनू चौधरी , मंडल अध्यक्ष अशोक हजारी , बूथ अध्यक्ष राकेश सिंह ,
मृत्युजय तोड़े , गुलटन सिंह ,बलदेव रवानी , ऋषिकेश सिंह, नागेश्वर महतो , गौतम रवानी, अशोक यादव, विक्की सिंह , विवेक सिंह , अजय सिंह व बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।