दैनिक टैक सीजी न्यूज़ ब्लॉक रिपोर्टर भैयाथान राजेश गुप्ता सलका
– भटगांव : डॉ. अम्बेकर जी कि 133 वी जयंती आयोजन समिति डॉ. भीमराव अम्बेडकर जयंती आयोजन समिति एस ई सी एल भटगांव के द्वारा धूमधाम से मनाई गयी l सर्वप्रथम गौतम बुद्ध, महात्मा ज्योतिबा फुले एवं डॉ. भीमराव अम्बेडकर जी के चित्र पर माल्यार्पित एवं दीप प्रज्ज्वलन कर प्रारंभ किया गया l इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में श्री हेमराज सिंह पटेल एवं श्री बिसनोई साहब एस ई सी एल भटगांव क्षेत्र रहे तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में बी सी सेठी क्षेत्रीय कार्मिक प्रबंधक एस ई सी एल भटगांव क्षेत्र, डॉ. महेश्वर सिंह चिकित्सा अधिकारी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भटगांव, आचार्य श्री विनोद प्रबुद्ध खनन प्रबंधक एस ई सी एल बिश्रामपुर क्षेत्र, जोसफ धन्ना स्वामी प्राचार्य ए डी जुबली भटगांव, श्री एस आर यादव सामाजिक कार्यकर्ता, नरेन्द्र साहू , सीता राम भास्कर जी रहे l
बाबा साहेब डॉ भीमराव अम्बेडकर जी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री हेमराज सिंह जी पटेल ने जानकारी दिया कि बाबा साहेब डॉ भीमराव अम्बेडकर ने हमारे देश के लिए संविधान का निर्माण किया है उनके बनाये हुए आर्टिकल के द्वारा देश की शासन सत्ता चलती है अम्बेडकर जी ने ऐसा संविधान का रचना कर दिया जिसमे पुरे भारत के सभी जाति वर्ग धर्म के लोगो को सामान अधिकार और समानता दिया है भारत का संविधान पुरे दुनिया का सबसे
बडा सरल और सम्मानीय है। हमे हमारे अधिकारो को हमेशा जानना चाहिए इसलिए हर घर में भारतीय संविधान होना चाहिए।
इस कार्यक्रम में उपस्थित समस्त अतिथियों के द्वारा बाबा साहेब डॉ॰ भीमराव अम्बेडकर जी और उनके द्वारा किये गये संघर्षो और योगदान पर प्रकाश डाला गया। इस कार्यक्रम के समिति के पदाधिकारी अध्यक्ष श्री धनसिंह सरूता उपाध्यक्ष अशोक यादव, देवकुमार मरकाम, सचिव श्री राजेन्द्र पटेल, सहायक सचिव कैलाश खाण्डेराव,संजय यादव , लालचंद तिग्गा, कोषाध्यक्ष हंसाराम प्रधान सहायक कोषाध्यक्ष बसंत भुमरकर, संरक्षक कौशल चंद्रा, अजय शर्मा, दिलीप मंडल सहित समिति के सारे सदस्यों की उपस्थिति रही।